सभी ख़बरें
राजनीति📍 कांकेर

अंतागढ़ विधानसभा के बांदे एवं कापसी मंडलों में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, रंजना साहू ने संगठन सशक्त बनाने पर दिया गया जोर

अंतागढ़ विधानसभा के बांदे एवं कापसी मंडलों में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, रंजना साहू ने संगठन सशक्त बनाने पर दिया गया जोर

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
64 दिन पहले 275 मिनट पढ़ें
अंतागढ़ विधानसभा के बांदे एवं कापसी मंडलों में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, रंजना साहू ने संगठन सशक्त बनाने पर दिया गया जोर

भारतीय जनता पार्टी जिला कांकेर क्षेत्र के अंतर्गत अंतागढ़ विधानसभा के बांदे एवं कापसी मंडलों में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठकों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांकेर जिला प्रभारी श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने मंडल पदाधिकारियों से लेकर बूथ अध्यक्षों तक के साथ विस्तार से संवाद करते हुए संगठनात्मक कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर सक्रियता से ही सुनिश्चित होती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षों से आह्वान किया कि संगठन द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले प्रत्येक दायित्व एवं निर्देशों का पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ पालन करें। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन की विचारधारा और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाए तथा संगठन विस्तार के साथ नए कार्यकर्ताओं को भी जोड़ने का सतत प्रयास करे। भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, सुशासन और विकास की भावना पहुंचाना है। इसके लिए प्रत्येक मंडल, प्रत्येक शक्ति केंद्र और प्रत्येक बूथ को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नियमित जनसंपर्क, संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी तथा टीम भावना के साथ कार्य करने का आग्रह किया। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए कांकेर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री महेश जैन ने कहा कि संगठन की सफलता कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और निरंतर सक्रियता पर आधारित होती है, प्रत्येक पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ है और सभी को अपने-अपने क्षेत्र में संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी जिम्मेदारी के साथ सफल बनाना है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक अभियानों की जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। अतिथि उद्बोधन के बाद बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजा पाण्डेय सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10