सभी ख़बरें
मनोरंजन

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों से 3 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों से 3 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
86 दिन पहले 324 मिनट पढ़ें
अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों से 3 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक नि:शुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए पात्र विद्यार्थियों से 3 जुलाई 2026 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है। योजना का लाभ ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की प्रथम दो संतानों को दिया जाएगा, जिनका श्रमिक पंजीयन कम से कम एक वर्ष पूर्ण (पुराना) कर चुका हो तथा जिनके बच्चे इस सत्र में कक्षा 6वीं से प्रवेश ले रहे हो। प्राप्त आवेदनों में पात्र विद्यार्थियों का चयन मंडल द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को प्रदेश के उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक पूर्णत: नि:शुल्क शिक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण प्रदान किया जाएगा। जिससे श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त हो सके। आवेदन श्रम विभाग के श्रमेव जयते ऐप एवं पोर्टल या निकटतम विकासखंड के जनपद में संचालित श्रम संसाधन केन्द्र, च्वाईस सेंटर अथवा कार्यालय श्रम पदाधिकारी जिला- राजनांदगांव के माध्यम से किए जा सकते है। योजना के लिए आवेदन करते समय श्रमिक पंजीयन कार्ड, छात्र-छात्राओं का मूल निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, कक्षा 5वीं की उत्तीर्ण अंकसूची तथा वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत होने संबंधी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। श्रम विभाग द्वारा श्रमिक परिवारों से अपील की है कि इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ निर्माण कार्य से जुडे पंजीकृत श्रमिक निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन करें।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट7
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट7
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट14