सभी ख़बरें
कृषि📍 रायपुर

अलर्ट :: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश

मानसून का ब्रेक खत्म होने के बाद प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो चुका है

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
66 दिन पहले 293 मिनट पढ़ें
 अलर्ट :: छत्तीसगढ़  में   झमाझम बारिश

रायपुर. मानसून का ब्रेक खत्म होने के बाद प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो चुका है. बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर जोन का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है. राजधानी रायपुर में सुबह से आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो रही है. मौसम पूरी तरह सुहावना बना हुआ है. प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधि बढ़ने और कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है.डेमोग्राफ़िक्स मौसम विभाग ने जानकारी दी कि प्रदेश में गुरुवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. इस दौरान दुर्ग में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड और अंबिकापुर में 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आकाश में बादल छाए रहने के साथ बारिश और बादल गरजने-चमकने की संभावना जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूमतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को प्रदेश के शंकरगढ़, कुसमी में 9- 9 सेंटीमीटर, चांदो में 8, पटना में 6, समरी में 5, बलरामपुर, दौरा कोचली में 4-4, बोराई, बिहारपुर, कोटा, रामानुजनगर, मरवाही, चलगली, अंबिकापुर में 3-3, सकरी, भिलाई, रघुनाथ नगर, अहिवारा में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा हुई.

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11