सभी ख़बरें
कृषि📍 रायपुर

आज कई जिलों में बारिश के आसार, छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम

कई जिलों में बारिश के आसार

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
48 दिन पहले 197 मिनट पढ़ें
 आज कई जिलों में बारिश के आसार, छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद बीते दो दिनों से मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा, जिससे उमस और गर्मी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश में एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।राज्य में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ था। हालांकि फिलहाल मौसम साफ रहने से स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून अभी सक्रिय है और आने वाले दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। प्रशासन भी संभावित बारिश को देखते हुए आवश्यक तैयारियों में जुटा हुआ है। बारिश की जानकारी देखें बीजापुर में अब तक 708.7 मिमी. वर्षा दर्ज कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी तहसीलों में एक जून से अब तक 708.7 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 921.1 मिमी वर्षा बीजापुर में दर्ज की गई है। इसी तरह 877.1 मिमी. वर्षा भैरमगढ़ में, 819.2 मिमी वर्षा कुटरू में, 618.3 मिमी. वर्षा गंगालूर में, 600.8 मिमी. वर्षा भोपालपटनम में एवं उसूर में 415.8 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। बेमेतरा में अब तक 323.7 मिमी. औसत वर्षा दर्ज चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 03 अगस्त 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 323.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील थान खम्हरिया में 394.5 मि.मी. तथा न्यूनतम 243.5 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 251 मि.मी. वर्षा, देवकर तहसील में 316.5 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 355.2 मि.मी. व भिंभौरी तहसील में 340.4 मि.मी., साजा तहसील में 351.6 मि.मी.वर्षा, दाढ़ी तहसील मे 336.9 मि.मी. वर्षा एवं नांदघाट तहसील में 324.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। कोरबा जिले में 563.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 563.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 599 मिलीमीटर, अजगरबहार 406, भैंसमा, 519.8, करतला 521.1, बरपाली 604.7, कटघोरा 569.1 दीपका 594.9, दर्री 703.7, पाली 608.8, हरदीबाजार 457.2, पोंड़ीउपरोड़ा 614.8, और पसान तहसील में 560.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 1.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में अब तक 455.1 मिमी औसत वर्षा की गई दर्ज मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 01 जून से 03 अगस्त तक 455.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 586.7 मिमी मनेन्द्रगढ़ तहसील में तथा न्यूनतम 369.0 मिमी कोटाडोल तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील केल्हारी में 373.6 मिमी, तहसील चिरमिरी में 570.1 मिमी, तहसील खड़गवां में 396.4 मिमी, तहसील भरतपुर में 435.0 मिमी तथा तहसील कोटाडोल में 369.0 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10