सभी ख़बरें
राजनीति📍 धमतरी

आमापारा वार्ड में बेहतर जल निकासी व सफाई व्यवस्था हेतु लगातार प्रयासरत हैँ लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी व स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष निलेश लुनिया

बारिश के मौसम में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने निगम लगातार कार्य कर रही हैँ-मोटवानी

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
86 दिन पहले 403 मिनट पढ़ें
 			आमापारा वार्ड में बेहतर जल निकासी व सफाई व्यवस्था हेतु लगातार प्रयासरत हैँ लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी व स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष निलेश लुनिया

धमतरी। बारिश के मौसम को देखते हुए आमापारा वार्ड में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से आमापारा वार्ड के पार्षद एवं नगर निगम पीडब्ल्यूडी विभाग के सभापति विजय मोटवानी तथा स्वास्थ्य विभाग के सभापति निलेश लूनिया लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने ठेकेदारों एवं संबंधित कर्मचारियों के साथ बालक चौक क्षेत्र का निरीक्षण कर नालियों की सफाई, पानी की सुचारु निकासी तथा स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां-जहां नालियां अवरुद्ध हैं, वहां तत्काल सफाई कराई जाए ताकि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विजय मोटवानी ने कहा कि नगरवासियों की सुविधा उनकी प्राथमिकता है। बारिश के मौसम में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निगम लगातार कार्य कर रहा है और आवश्यक स्थानों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य सभापति निलेश लूनिया ने कहा कि स्वच्छता एवं जल निकासी एक-दूसरे से जुड़े विषय हैं। समय पर नालियों की सफाई होने से जलभराव के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों की आशंका भी कम होती है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि नालियों में कचरा न डालें और स्वच्छ धमतरी बनाने में नगर निगम का सहयोग करें।क्षेत्रवासियों ने भी दोनों जनप्रतिनिधियों की सक्रियता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इस अभियान से आमापारा वार्ड में जलभराव और गंदगी की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण मिलेगा।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11