सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

आरंग की ऐतिहासिक विरासत को मिलेगा नया ठिकाना, ₹25.35 लाख से बनेगा संग्रहालय

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से मिली सौगात, पुरातात्विक धरोहरों को मिलेगा संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
20 दिन पहले 135 मिनट पढ़ें
आरंग की ऐतिहासिक विरासत को मिलेगा नया ठिकाना, ₹25.35 लाख से बनेगा संग्रहालय

आरंग। आरंग की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग ने नगर पालिका परिषद आरंग क्षेत्र में संग्रहालय भवन निर्माण के लिए ₹25.35 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। संग्रहालय के निर्माण से क्षेत्र की प्राचीन मूर्तियों, पुरातात्विक अवशेषों एवं ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संरक्षित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। जानकारी के अनुसार यह स्वीकृति कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों और उनके पत्र के बाद मिली है। संचालक, पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने 24 अगस्त 2026 को सहमति प्रदान की थी। इसके बाद संस्कृति विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर द्वारा संग्रहालय भवन निर्माण के लिए विधिवत प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई। 2026-27 के बजट से होगा निर्माण शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार संग्रहालय निर्माण पर होने वाला व्यय वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रावधानों के तहत किया जाएगा। इसके लिए मांग संख्या-26 तथा लेखा शीर्ष-4202, 04-कला एवं संस्कृति के अंतर्गत राशि का प्रावधान किया गया है। प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण कार्य से संबंधित आगामी प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। प्राचीन धरोहरों को मिलेगा स्थायी संरक्षण आरंग क्षेत्र प्राचीनकाल से ही अपनी पुरातात्विक महत्व की धरोहरों, दुर्लभ मूर्तियों और ऐतिहासिक अवशेषों के लिए जाना जाता है। संग्रहालय के अभाव में इन अमूल्य धरोहरों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सहेजने में कठिनाइयां आती रही हैं। संग्रहालय भवन बनने के बाद इन धरोहरों को एक स्थायी और सुरक्षित स्थान मिल सकेगा। संग्रहालय विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और इतिहास प्रेमियों के लिए भी महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है। इससे नई पीढ़ी को आरंग के इतिहास, कला एवं संस्कृति से परिचित होने का अवसर मिलेगा। पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा संग्रहालय के निर्माण से आरंग क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के साथ संग्रहालय विकसित होने से क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण केंद्र तैयार होगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी सृजित होने की संभावना है। क्षेत्रवासियों ने जताया आभार आरंग में संग्रहालय निर्माण की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति दिए जाने पर स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और इतिहास प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है। क्षेत्रवासियों ने इसे आरंग की ऐतिहासिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए छत्तीसगढ़ शासन एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रति आभार व्यक्त किया है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10