सभी ख़बरें
खेल

आरंग क्रिकेट क्लब के समर कैंप का समापन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

आरंग क्रिकेट क्लब के समर कैंप का समापन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
90 दिन पहले 284 मिनट पढ़ें
आरंग क्रिकेट क्लब के समर कैंप का समापन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

आरंग। आरंग युवा एवं खेल संगठन के अंतर्गत संचालित आरंग क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित समर कैंप 2026-27 का समापन समारोह रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कैंप में 25 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर क्रिकेट की बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान आरंग युवा एवं खेल संगठन के अध्यक्ष अमन साहू ने आगामी स्कूल खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन आरंग में कराने तथा अधूरे खेल मैदान के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग रखी। इस पर मुख्य अतिथि डॉ. संदीप जैन ने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से चर्चा कर प्रतियोगिताओं को आरंग में आयोजित कराने और खेल मैदान निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। डॉ. जैन ने कहा कि इस प्रकार के खेल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों से क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलते हैं, जिससे वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। समारोह में वरिष्ठ नेता केके भारद्वाज, सोसाइटी अध्यक्ष गणेश साहू, दिलीप जलक्षत्री, वेदप्रकाश देवांगन, पूर्व पार्षद दीपक चंद्राकर, नरेंद्र लल्ला साहनी, गुरविंदर ढिल्लन, नागेन्द्र विश्वकर्मा, टिकेश्वर गीलहरे, गोलू भाटी, आरंग युवा एवं खेल संगठन के संरक्षक योगेंद्र चंद्राकर, आरंग क्रिकेट क्लब के प्रशिक्षक अश्वनी रात्रे, खिलाड़ी एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7