सभी ख़बरें
राजनीति📍 रायपुर

आरंग नगर पालिका में अवैध प्लाटिंग पर सियासत तेज

डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भाजपा सरकार और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पर साधा निशाना

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
44 दिन पहले 245 मिनट पढ़ें
आरंग नगर पालिका में अवैध प्लाटिंग पर सियासत तेज

आरंग। आरंग नगर पालिका क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण के मुद्दे पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं आरंग के पूर्व विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने प्रदेश की भाजपा सरकार, स्थानीय प्रशासन तथा क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में भू-माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है और प्रशासन कार्रवाई करने में विफल साबित हो रहा है। डॉ. डहरिया की यह प्रतिक्रिया उस घटनाक्रम के बाद सामने आई है, जिसमें आरंग नगर पालिका के भाजपा पार्षदों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के नीचे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। प्रेस विज्ञप्ति में डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है, नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष है और आरंग स्वयं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का विधानसभा क्षेत्र है। इसके बावजूद भाजपा के जनप्रतिनिधियों को अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी देना सरकार की विफलता और अंतर्कलह को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि यदि सत्ता पक्ष के पार्षदों की ही सुनवाई नहीं हो रही है तो आम जनता की समस्याओं के समाधान की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। डॉ. डहरिया ने आरोप लगाया कि तथाकथित "डबल इंजन" सरकार में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अव्यवस्था चरम पर है। पूर्व मंत्री ने नगर पंचायत समोदा में भाजपा पार्षदों द्वारा सामूहिक इस्तीफे के घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि अब आरंग नगर पालिका में भी भाजपा पार्षदों का धरने की चेतावनी देना इस बात का संकेत है कि क्षेत्र में भाजपा सरकार के भीतर गंभीर अंतर्कलह और प्रशासनिक असंतोष व्याप्त है। डॉ. डहरिया ने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनके संरक्षण में क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण का कारोबार फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं किया जाना अधिकारियों और भू-माफियाओं की मिलीभगत की ओर संकेत करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नगर पालिका प्रशासन और राज्य सरकार ने जल्द ही अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि आरंग के व्यवस्थित विकास, कानून के राज और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर जनआंदोलन तक हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7