सभी ख़बरें
खेल

आरंग में जिला स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ, 180 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

आरंग में जिला स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ, 180 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
45 दिन पहले 194 मिनट पढ़ें
आरंग में जिला स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ, 180 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

आरंग। डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन, आरंग में आयोजित जिला स्तरीय शालेय बालक-बालिका कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, अरुंधती देवी स्कूल जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष खिलेश धुरंधर, पार्षद प्रतिनिधि विक्रम परमार, नागेंद्र विश्वकर्मा, वेदप्रकाश देवांगन, नरेंद्र साहनी, गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य हरेश दास तथा किड्स पैराडाइस स्कूल के डायरेक्टर सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने चारों विकासखंडों से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान खिलाड़ियों से अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया गया। आरंग युवा एवं खेल संगठन के अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में आरंग, अभनपुर, धरसीवां एवं तिल्दा विकासखंडों से लगभग 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी अब संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का सफल संचालन एवं संयोजन गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल की व्यायाम शिक्षिका प्रियल सूर्या साहू के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विकासखंड खेल अधिकारी राकेश प्रधान, व्यायाम शिक्षक ओम केवट, त्रिवेणी बगरिया, धनेश्वरी नारंग, जय शंख, आरंग मार्शल आर्ट क्लब से रानी सगरवंशी, डागेश्वर साहू, समीर खान, वेदांत सोनकर तथा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक सत्येंद्र त्रिपाठी, संतोषी साहू, सभी निर्णायक, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10