सभी ख़बरें
सामान्य

आरंग में स्वतंत्रता दिवस पर राजीव भवन में होगा भव्य ध्वजारोहण

पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया करेंगे ध्वजारोहण, ब्लॉक कांग्रेस ने की नागरिकों से सहभागिता की अपील

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
37 दिन पहले 173 मिनट पढ़ें
आरंग में स्वतंत्रता दिवस पर राजीव भवन में होगा भव्य ध्वजारोहण

आरंग। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को आरंग स्थित राजीव भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और सुबह 9 बजे राष्ट्रध्वज फहराकर सलामी देंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग के अध्यक्ष कोमल साहू ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। ध्वजारोहण के पश्चात पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए स्वतंत्रता दिवस का संदेश देंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में राजीव भवन पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता निभाने की अपील की है। कार्यक्रम: 15 अगस्त, सुबह 9 बजे स्थान: राजीव भवन, आरंग मुख्य अतिथि: डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन आयोजक: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, आरंग

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10