सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश हेतु तृतीय एवं अंतिम चरण की समय-सारणी जारी

राजनांदगांव : आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश हेतु तृतीय एवं अंतिम चरण की समय-सारणी जारी

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
66 दिन पहले 243 मिनट पढ़ें
आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश हेतु तृतीय एवं अंतिम चरण की समय-सारणी जारी

राजनांदगांव 17 जुलाई 2026। लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा ऑनलाईन आरटीई के माध्यम से नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत 2026-27 हेतु प्रवेश की कार्रवाई के संबंध में तृतीय एवं अंतिम चरण की समय-सारणी जारी की गई है। इसके तहत निजी शालाओं में कक्षा पहली में आरटीई की रिक्त सीटों को पात्र बच्चों से भरें जाएंगे। तृतीय एवं अंतिम चरण की जारी समय-सारणी अनुसार 17 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक जिला स्तर पर शालावार आरटीई की रिक्त सीटों का प्रकटीकरण एवं प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक पात्र आवेदकों व पालकों द्वारा आरटीई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्राप्त करने एवं पूर्व आवेदनों में संशोधन का कार्य किया जाएगा। 25 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक नोडल प्राचार्यों द्वारा आवेदनों का सूक्ष्मता से परीक्षण व सत्यापन कर पात्र एवं अपात्र आवेदनों की प्रविष्टिी पोर्टल में की जाएगी। 10 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाईन लॉटरी व काउंसलिंग के माध्यम से चयनित बच्चों की सूची व आबंटन जारी किया जाएगा। 17 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक लॉटरी में चयनित बच्चों का संबंधित निजी विद्यालयों में प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। 20 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक प्रवेशानुसार प्राचार्यों द्वारा आरटीई पोर्टल पर प्रवेशित बच्चों की अंतिम प्रविष्टि दर्ज की जाएगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10