सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

ईद मिलादुन्नबी एवं आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजि

🔷 *“पुलिस-प्रशासन एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने पर दिया जोर”* 🔷 *“कानून-व्यवस्था, यातायात, जुलूस एवं आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर हुई विस्तृत चर्चा”*

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
30 दिन पहले 156 मिनट पढ़ें
ईद मिलादुन्नबी एवं आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजि

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में आगामी ईद मिलादुन्नबी एवं अन्य त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विभिन्न समाजों एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर त्यौहारों के दौरान जिले में शांति, कानून-व्यवस्था, सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारा बनाए रखना रहा। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.सी. पटेल, सीएसपी श्री अभिषेक चतुर्वेदी, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, तहसीलदार, नगर निगम उपायुक्त एवं थाना प्रभारी धमतरी सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ▪️*शांतिपूर्ण आयोजन एवं व्यवस्थाओं को लेकर हुई चर्चा* बैठक में आगामी त्यौहारों के दौरान कानून- व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, जुलूस एवं धार्मिक कार्यक्रमों के संचालन, प्रमुख मार्गों पर व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित प्रतिनिधियों से कहा कि सभी त्यौहार आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाएं। आयोजन के दौरान निर्धारित नियमों एवं प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करने की अपील की गई। अधिकारियों ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा त्यौहारों के दौरान आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई। ▪️सभी समाजों के प्रतिनिधियों ने दिया सहयोग का भरोसा बैठक में हिंदू जागरण मंच युवा प्रमुख श्री दीपक ठाकुर, हिंदू जागरण मंच जिला सह-संयोजक श्री चित्रेश साहू, सर्व हिंदू समाज से श्री अशोक पवार एवं श्री दिलीप पटेल, मराठा समाज अध्यक्ष श्री दीपक लोढे, अंजुमन इस्लामिक कमेटी अध्यक्ष श्री शेख मोबीन, सिख समाज अध्यक्ष श्री मनदीप सिंह, साहू समाज अध्यक्ष श्री गणेश साहू, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष श्री डायमंड फिलिप्स, अंजुमन सेक्रेटरी श्री अफजल अली, सन्नी यूथ विंग से श्री वकार अहमद, मुस्लिम युवा कमेटी अध्यक्ष श्री अब्दुल रसीद, धमतरी क्रिश्चियन फोरम से श्री रिजनाल्ट पीटर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विभिन्न समाजों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस एवं प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा त्यौहारों के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। ▪️ *धमतरी पुलिस की नागरिकों से अपील* धमतरी पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की कि ईद मिलादुन्नबी एवं आगामी सभी त्यौहारों को शांति, सद्भाव, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा विवाद की स्थिति में स्वयं कानून हाथ में न लें, बल्कि तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें। धमतरी पुलिस का उद्देश्य है कि सभी त्यौहार जिले में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों तथा धमतरी की आपसी एकता एवं भाईचारे की परंपरा और मजबूत हो।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10