सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

उप जेल के सामने रील बनाने वाले दो युवकों पर तत्काल कार्यवाही

🔷 *“संवेदनशील एवं सुरक्षा क्षेत्र में रील बनाकर माहौल प्रभावित करने वालों पर धमतरी पुलिस की सख्ती”* 🔷 *“उप जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ पड़ा भारी,दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल”*

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
31 दिन पहले 124 मिनट पढ़ें
उप जेल के सामने रील बनाने वाले दो युवकों पर तत्काल कार्यवाही

धमतरी पुलिस द्वारा संवेदनशील एवं सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा उप जेल धमतरी के सामने सार्वजनिक रूप से रील बनाने वाले दो युवकों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही की गई। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जिला जेल/उप जेल धमतरी के मुख्य द्वार के समीप दो युवक मोबाइल से रील बना रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा उन्हें उप जेल क्षेत्र की संवेदनशीलता एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में समझाइश दी गई तथा वहां रील नहीं बनाने के लिए कहा गया। इसके बावजूद दोनों युवक आम जगह पर लोगों की आवाजाही एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करते हुए रील बनाते पाए गए। पुलिस द्वारा उक्त कृत्य को गंभीरता से लेते हुए शेख आसिफ पिता शेख अजीम, उम्र 20 वर्ष, निवासी महंत घासीदास वार्ड, धमतरी एवं जसवंत सिंह हिरा पिता जसविंदर सिंह हिरा, उम्र 23 वर्ष, निवासी सुंदरगंज वार्ड, धमतरी के विरुद्ध धारा 170/126, 135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया तथा गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई। धमतरी पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि जेल, न्यायालय, पुलिस कार्यालय एवं अन्य संवेदनशील/सुरक्षा संबंधी स्थानों के आसपास अनावश्यक रूप से वीडियो या रील बनाकर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित न करें। सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के उत्साह में किसी भी संवेदनशील स्थान की सुरक्षा एवं सार्वजनिक व्यवस्था से समझौता न करें। धमतरी पुलिस सुरक्षा, अनुशासन एवं कानून-व्यवस्था के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्यों पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11