सभी ख़बरें
सामान्य📍 कांकेर

एनसीओआरडी की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में दी गई जानकारी

एनसीओआरडी की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में दी गई जानकारी

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
56 दिन पहले 257 मिनट पढ़ें
एनसीओआरडी की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में दी गई जानकारी

उत्तर बस्तर कांकेर 27 जुलाई 2026/ स्वापक औषधि मनोप्रभावी पदार्थों (एनडीपीएस) के अनधिकृत व्यवसाय पर प्रभावी नियंत्रण (एनसीओआरडी) हेतु गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज दोपहर को आयोजित की गई, जिसमें एक्ट के तहत् पंजीबद्ध प्रकरणों की संख्यात्मक जानकारी दी गई। बैठक में कलेक्टर ने ऐसे प्रकरणों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। टीएल मीटिंग के उपरांत आयोजित बैठक में कलेक्टर ने एनसीओआरडी तथा कोटपा एक्ट के तहत पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों को भी सतत् कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिससे कम उम्र के किशोरों में नशे की लत न लगने पाए। साथ ही नशे के कारोबार में संलिप्त व्यवसायियों के विरूद्ध भी सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देशित किया। डीएसपी सुश्री विंकेश्वरी पिंदे ने उक्त एक्ट के तहत जिले में अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2026 में अब तक कुल 24 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 21 प्रकरण गांजा तथा 03 अन्य नशीली दवाओं के विरूद्ध कार्यवाही करके 36 आरोपियों के विरूद्ध अपराध कायम दर्ज किया गया है। इन जब्त किए गए मादक द्रव्यों में से गांजे की कीमत 81 लाख 43 हजार 650 रूपए तथा अन्य नशीली प्रतिबंधित दवाओं की कीमत 21 हजार 618 रूपए है। उन्होंने यह भी बताया कि जब्त किए गए नशीले पदार्थों का विनष्टीकरण की कार्यवाही जिला न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी। डीएसपी ने यह भी बताया कि पुलिस विभाग द्वारा कोटपा एक्ट के तहत जिले में अब तक 611 प्रकरण दर्ज कर 01 लाख 21 हजार 200 रूपए की चालानी कार्यवाही की गई है। इसी तरह जिला पुलिस द्वारा विभागीय कर्मचारियों को नशामुक्त करने की दिशा में प्रोजेक्ट करूणा चलाया जा रहा है, जिसके तहत अब तक इस वर्ष 20 कर्मचारियों को नशामुक्त कराया जा चुका है। बैठक में यह भी बताया गया कि मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम एवं जनजागरूकता के लिए पुलिस विभाग द्वारा उजियारा अभियान, चलित थाना, लघु नाटिका, सामुदायिक पुलिसिंग तथा सोशल मीडिया के माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी तरह खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी ने बैठक में बताया कि विभाग द्वारा 02 मेडिकल स्टोर्स की संलिप्तता पाए जाने के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बताया गया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा कोटपा एक्ट के तहत 177 चालान काटे गए तथा उनसे 19 हजार 580 रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई। कलेक्टर ने सभी मेडिकल स्टोर में सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल करने हेतु निर्देशित किया, इस संबंध मंे बताया गया कि जिले में संचालित सभी 532 मेडिकल स्टोर्स में सीसी टीवी कैमरे की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा चुकी है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारीगण उपस्थित थे। जिला सड़क सुरक्षा समिति की ब्लैक स्पॉट से अवगत कराया गया इस दौरान जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की भी बैठक कलेक्टर श्री क्षीरसागर की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में 01 जनवरी 2026 से 30 जून तक सड़क दुर्घटना के कुल 214 प्रकरण दर्ज हुए हैं, जिनमें 150 लोगों की मृत्यु तथा 203 घायल हुए हैं। वहीं इस वर्ष ‘हिट एंड रन’ के 12 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें से अधिकांश दुर्घटना नेशनल हाईवे पर घटित हुई है। इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जनवरी 2026 से 30 जून तक 359 प्रकरण दर्ज कर 34 लाख 54 हजार 200 रूपए के अर्थदण्ड की वसूली विभाग द्वारा की गई है। साथ ही बैठक में ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट, कांकेर शहर के भीतर तथा गांवों के दुर्घटना के दृष्टिकोण से संवेदनशील जगहों की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने निर्माणाधीन पुल-पुलियों व सड़कांे को जल्द पूर्ण करने व राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर आवश्यकतानुसार कार्यवाही करने के लिए संबंधित अधिकारी को तथा हाईमास्ट लाइट स्थापित करने के लिए क्रेडा विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही शहर के भीतर यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित और सुचारू करने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिए।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11