सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, दो अलग-अलग प्रकरणों में दो आरोपी गिरफ्तार

आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा संचालन करने वाले गिरोहों पर लगातार कार्यवाही,अब तक कई आरोपी पुलिस गिरफ्त में एसपी धमतरी के निर्देशन में अवैध जुआ एवं ऑनलाइन सट्टा कारोबारियों पर लगातार कसता जा रहा शिकंजा

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
93 दिन पहले 375 मिनट पढ़ें
 ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, दो अलग-अलग प्रकरणों में दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ, ऑनलाइन सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा से संबंधित दो अलग-अलग प्रकरणों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रथम प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली धमतरी के अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 7(क) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत दर्ज मामले की विवेचना के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन में संलिप्त तुषार यादव उर्फ सुजल पिता श्याम यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी रिसाईपारा वार्ड क्रमांक 15, धमतरी की संलिप्तता पाए जाने पर उसे तलब कर पूछताछ की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को दिनांक 18 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि इसी प्रकरण में पूर्व में शंकर मंगलानी निवासी बनियापारा धमतरी एवं मनमोहन पटेल उर्फ छोटू पटेल निवासी शिव मंदिर चौक, बनियापारा धमतरी को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं दूसरे प्रकरण अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 एवं 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मामले की विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपी आयुष वाधवानी से प्राप्त जानकारी, तकनीकी साक्ष्य एवं जांच के आधार पर अमित नेभानी पिता किशोर नेभानी, उम्र 46 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 48, गुरु घासीदास वार्ड, गली नंबर 02, तेलीबांधा, रविग्राम, रायपुर की भूमिका प्रकाश में आई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपीगण विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एवं एक्सचेंज वेबसाइटों के माध्यम से आईपीएल एवं अन्य क्रिकेट मैचों में हार-जीत पर दांव लगवाकर अवैध ऑनलाइन सट्टा संचालन में संलिप्त थे। प्रकरणों में जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जा रही है। धमतरी पुलिस द्वारा अवैध जुआ, सट्टा एवं साइबर माध्यम से संचालित गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी कठोर एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी। ▪️*गिरफ्तार आरोपीगण का नाम*: (01) तुषार यादव उर्फ सुजल पिता श्याम यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी रिसाईपारा वार्ड क्रमांक 15, धमतरी। (02) अमित नेभानी पिता किशोर नेभानी, उम्र 46 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 48, गुरु घासीदास वार्ड, गली नंबर 02, तेलीबांधा रविग्राम, रायपुर।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10