सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

ऑपरेशन निश्चय के तहत अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा

▪️ *अर्जुनी व बिरेझर पुलिस की दो अलग-अलग कार्यवाही* ▪️ *ढाबे और तिराहे पर अवैध शराब बिक्री करते 02 आरोपी गिरफ्तार, शराब व बिक्री रकम जप्त* ▪️ *एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार जारी है सख्त वैधानिक कार्यवाही*

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
3 दिन पहले 73 मिनट पढ़ें
ऑपरेशन निश्चय के तहत अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना अर्जुनी एवं थाना बिरेझर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया। *प्रकरण 01* - थाना अर्जुनी: ग्राम अछोटा स्थित अपना फैमिली ढाबा के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी राहुल सिंह राजपूत (27 वर्ष) को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 10 पौवा देशी शराब कीमत 820/-रूपये एवं बिक्री रकम 3,200/-रूपये कुल 4,020/-रूपये जप्त किया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 130/26, धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। ▪️*प्रकरण 02* - थाना बिरेझर: कटौली तिराहा के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी तोरण रात्रे (18 वर्ष 07 माह) को हिरासत में लिया। उसके कब्जे से 15 नग देशी शराब कीमत 1,500/- एवं बिक्री रकम 500/-, कुल 2,000/- जप्त किया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 299/26, धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7