सभी ख़बरें
मनोरंजन📍 धमतरी

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा : मानसून बाइक रैली से दिया गया स्वच्छ पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण व सुरक्षित यातायात का संदेश

रुद्री चौक से प्रारंभ होकर नरहरा जलप्रपात पहुंची रैली, प्रतिभागियों ने पर्यटन स्थलों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने का लिया सामूहिक संकल्प

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
56 दिन पहले 245 मिनट पढ़ें
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा : मानसून बाइक रैली से दिया गया स्वच्छ पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण व सुरक्षित यातायात का संदेश

धमतरी: जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने, प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने तथा सुरक्षित यातायात का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी द्वारा आज सुबह रुद्री चौक से नरहरा जलप्रपात तक भव्य मानसून बाइक रैली का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे शुरू हुई इस रैली में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा बाइक राइडर्स तथा बड़ी संख्या में नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। मानसून की हरियाली और मनमोहक प्राकृतिक वातावरण के बीच निकली इस रैली ने लोगों का ध्यान स्वच्छ पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित यातायात की ओर आकर्षित किया। रैली रुद्री चौक से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जिले के प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन स्थल नरहरा जलप्रपात पहुंची, जहां प्रतिभागियों ने पर्यटन स्थलों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने संदेश दिया कि प्राकृतिक पर्यटन स्थल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर हैं, जिनका संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर लोगों से अपील की गई कि पर्यटन स्थलों पर प्लास्टिक एवं अन्य कचरा न फैलाएं, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों से बचें तथा स्वच्छता बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस जनजागरूकता अभियान का एक प्रमुख उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना भी था। रैली में शामिल सभी बाइक चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया था। साथ ही प्रतिभागियों ने पूरे मार्ग में यातायात नियमों का पालन करते हुए अनुशासित एवं सुरक्षित ढंग से बाइक चलाकर समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि धमतरी जिला प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की अपार संभावनाओं से भरपूर है। जिले के जलप्रपात, जंगल और प्राकृतिक स्थल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में इन स्थलों की स्वच्छता और संरक्षण सुनिश्चित करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। बड़ी संख्या में युवाओं ने रैली में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ पर्यटन और सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10