सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 धमतरी

कलेक्टर निगम आयुक्त और महापौर ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

धमतरी को आधुनिक, सुविधासंपन्न और सुव्यवस्थित बनाने पर जोर

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
69 दिन पहले 236 मिनट पढ़ें
कलेक्टर  निगम आयुक्त और	महापौर  ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

धमतरी। शहर में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों का आज महापौर रामू रोहरा, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और नवपदस्थ नगर निगम आयुक्त अरुण कुमार वर्मा ने संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समय-सीमा की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को सभी परियोजनाएं तय समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, नहर नाका चौक, जालमपुर बॉक्स क्रिकेट परिसर, सिहावा चौक स्थित अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, खपरी-अर्जुनी बस स्टैंड तथा कांटा तालाब चौपाटी का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और कार्य की गति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि जनसुविधा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सिहावा चौक से कोलियारी और रत्नाबांधा से मुजगहन तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। ड्रेनेज, फुटपाथ, विद्युत लाइन शिफ्टिंग और यातायात प्रबंधन के कार्यों में विभागीय समन्वय बढ़ाकर तेजी लाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि धमतरी का संतुलित एवं सुनियोजित विकास नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप और निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएंगे, ताकि नागरिकों को शीघ्र बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से धमतरी को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप मिलेगा। उन्होंने सिहावा चौक स्थित ऑडिटोरियम में आधुनिक साउंड सिस्टम, वातानुकूलन, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और दर्शकों के लिए बेहतर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा अक्टूबर तक कार्य पूरा करने को कहा। कलेक्टर ने कांटा तालाब में विकसित हो रही चौपाटी को शहर का प्रमुख आकर्षण बनाने पर जोर देते हुए बहु-प्रवेश द्वार, व्यवस्थित दुकानें, सेल्फी प्वाइंट, हरित क्षेत्र, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था और ऊर्जा दक्ष प्रकाश व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान रत्नाबांधा–मुस्कान क्षेत्र स्थित तालाब परिसर में भी नई चौपाटी विकसित करने की संभावनाओं का परीक्षण किया गया। साथ ही पीजी कॉलेज मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देश दिए गए। नगर निगम आयुक्त अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि सभी प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया है और निर्माण कार्य तय समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम पारदर्शी और परिणाममुखी कार्यशैली के माध्यम से शहर के सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के उपायुक्त पी.सी. सार्वा, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ मुरलीधर पैकरा सहित नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10