सभी ख़बरें
सामान्य📍 राजनांदगांव

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र कल्लूबंजारी का किया निरीक्षण

- बच्चों के पोषण स्तर का लिया जायजा, मध्यम कुपोषित बच्चे की नियमित निगरानी के दिए निर्देश

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
31 दिन पहले 183 मिनट पढ़ें
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र कल्लूबंजारी का किया निरीक्षण

राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लूबंजारी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बच्चों से चर्चा कर केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं तथा संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के पोषण स्तर का जायजा लिया तथा बच्चों के वजन, पोषण आहार एवं नियमित स्वास्थ्य निगरानी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान एक बच्चा मध्यम कुपोषित पाया गया। कलेक्टर ने संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं विभागीय अमले को बच्चे की नियमित निगरानी, पर्यवेक्षण एवं सतत फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि उसके पोषण स्तर में शीघ्र सुधार लाया जा सके। कलेक्टर ने वजन त्यौहार के आयोजन तथा इसके अंतर्गत बच्चों के वजन एवं पोषण स्थिति के आकलन की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में संचालित अन्य पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास संबंधी कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने सरपंच एवं उपस्थित ग्रामीणों से गांव में स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की स्थिति के संबंध में अभिमत लिया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11