सभी ख़बरें
सामान्य📍 राजनांदगांव

कलेक्टर ने ग्राम कल्लूबंजारी में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राही के घर सौर संयंत्र का किया निरीक्षण

*- 3 किलोवाट सौर संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य, हितग्राही को मिली 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी* *- कलेक्टर ने ऊर्जा दूत के रूप में अन्य ग्रामीणों को भी योजना से जोडऩे के लिए किया प्रेरित*

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
31 दिन पहले 163 मिनट पढ़ें
कलेक्टर ने ग्राम कल्लूबंजारी में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राही के घर सौर संयंत्र का किया निरीक्षण

राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लूबंजारी निवासी श्री खिलेश पटेल के घर पर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत स्थापित 3 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सौर संयंत्र की स्थापना, बिजली उत्पादन, प्राप्त सब्सिडी तथा बिजली बिल में हुई बचत के संबंध में हितग्राही से जानकारी ली। श्री खिलेश पटेल ने बताया कि उनके घर में लगभग तीन माह पूर्व 3 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है। सौर संयंत्र स्थापना के लिए उन्हें केंद्र एवं राज्य शासन की ओर से कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सौर संयंत्र लगने से पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 1500 रूपए से 2 हजार रूपए तक आता था, जो अब शून्य हो गया है। उन्होंने योजना से बिजली खर्च में हुई बचत पर प्रसन्नता व्यक्त की। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्राप्त लाभ की सराहना करते हुए श्री पटेल को ऊर्जा दूत के रूप में अपनी सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वे अपने अनुभव एवं योजना से हुए लाभ की जानकारी गांव के अन्य लोगों के साथ साझा करें तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों को अपने घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने कहा कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से परिवारों को बिजली बिल में आर्थिक राहत मिलने के साथ ही स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7