सभी ख़बरें
राजनीति📍 रायपुर

कांग्रेसी घबरा रहे सच्चाई न उगल दें रामगोपाल अग्रवाल : अजय चंद्राकर

अजय चंद्राकर

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
72 दिन पहले 253 मिनट पढ़ें
कांग्रेसी घबरा रहे सच्चाई न उगल दें रामगोपाल अग्रवाल : अजय चंद्राकर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बयानों के तीर चलने शुरू हो गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने राजधानी रायपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी पर चौतरफा और तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी से लेकर महतारी वंदन योजना और शराबबंदी जैसे विषयों पर विपक्ष को जमकर घेरा। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और अन्य जांच एजेंसियों द्वारा कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के सवाल पर अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि इस कार्रवाई से कांग्रेस के भीतर भारी घबराहट है। उन्होंने दावा किया, पार्टी को असली डर इस बात का है कि कहीं रामगोपाल अग्रवाल पूछताछ में सच्चाई न उगल दें। वे कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी और वित्तीय मामलों के मास्टरमाइंड रहे हैं। उनके मुंह खोलने के डर से ही अब कांग्रेस में पेट दर्द शुरू हो गया है। अजय चंद्राकर ने अत्यंत गंभीर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि, कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद से लेकर अभी तक जो चल रही है, वो पाप के पैसे से चल रही है। उन्होंने कहा कि इसी सच्चाई को छिपाने के लिए कांग्रेस इस पूरी कानूनी प्रक्रिया को 'राजनीतिक द्वेष' का रंग देने की कोशिश कर रही है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7