सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

किरंदुल प्रोजेक्ट की टीम "उमंग" ने बढ़ाया एनएमडीसी का मान, हैदराबाद में जीता गोल्ड अवार्ड

किरंदुल, 10 सितंबर 2026।* एनएमडीसी, किरंदुल प्रोजेक्ट के लिए गर्व का क्षण। डिपार्टमेंट 11बी क्रशिंग प्लांट एवं डाउनहिल के *क्वालिटी सर्किल की टीम "उमंग"* ने हैदराबाद में आयोजित प्रतिष्ठित *"चैप्टर कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट (CCQC) - 2026"* में शानदार प्रदर्शन करते हुए *गोल्ड अवार्ड* प्राप्त किया है।

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
10 दिन पहले 122 मिनट पढ़ें
किरंदुल प्रोजेक्ट की टीम "उमंग" ने बढ़ाया एनएमडीसी का मान, हैदराबाद में जीता गोल्ड अवार्ड

किरंदुल, 10 सितंबर 2026।* एनएमडीसी, किरंदुल प्रोजेक्ट के लिए गर्व का क्षण। डिपार्टमेंट 11बी क्रशिंग प्लांट एवं डाउनहिल के *क्वालिटी सर्किल की टीम "उमंग"* ने हैदराबाद में आयोजित प्रतिष्ठित *"चैप्टर कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट (CCQC) - 2026"* में शानदार प्रदर्शन करते हुए *गोल्ड अवार्ड* प्राप्त किया है। यह कन्वेंशन मुख्य रूप से तेलंगाना राज्य और उसके आसपास के औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्रों के संगठनों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग *200 टीमों* ने भाग लिया था। कड़े मुकाबले के बीच किरंदुल की टीम उमंग ने अपनी गुणवत्ता, नवाचार और प्रस्तुतीकरण के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। पुरस्कार विजेता टीम उमंग के सदस्यों में *सत्यनारायण, मृत्युंजय साहू, प्रदीपता दास, समीर सरकार, लोकेश्वर राव और भेष कुमार* शामिल रहे। टीम की इस उपलब्धि पर किरंदुल प्रोजेक्ट के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं यूनियन प्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। इस सफलता से किरंदुल प्रोजेक्ट में क्वालिटी सर्किल गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12