किरन्दुल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह संपन्न
भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह संपन्न

किरन्दुल।एनएमडीसी अनु.जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति, किरन्दुल के तत्वावधान में रविवार डॉ. बी.आर. अम्बेडकर भवन में संस्था के 10 सेवानिवृत्त सदस्यों का भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रही।समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं बाबा साहब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।इसके पश्चात सेवानिवृत्त हुए श्री डी.डी. लहरे,जयराम नागेश,सरजू राम मेष, मधुकर सितापराव,सोनसिंह नाग,महेन्द्र कुमार चापड़ी,बसंत कुमार,ज्ञानू राम कवाची,भोगटे राम तिग्गा एवं लक्ष्मीनाथ वट्टी को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष बृज लाल तारम ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी संस्था की रीढ़ रहे हैं। उनके अनुभव और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। महासचिव दामोदर सिंह नाग ने सभी सेवानिवृत्त साथियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं बल्कि सामाजिक सेवा का नया अध्याय हैं।इस अवसर पर पदाधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त सदस्यों के साथ बिताए गए संस्मरणों को साझा किया और उनके एनएमडीसी व समाज के प्रति समर्पण की सराहना की।विदाई के दौरान भावुक पलों के बीच सभी ने एक दूसरे को भविष्य में भी मिलते रहने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।



