कीचड़ में डूबा वार्ड 08 का मेन मार्ग: स्कूली बच्चों का निकलना हुआ मुश्किल, निवासियों ने सौंपा ज्ञापन*
कीचड़ में डूबा वार्ड 08 का मेन मार्ग: स्कूली बच्चों का निकलना हुआ मुश्किल, निवासियों ने सौंपा ज्ञापन*

किरंदुल: वार्ड क्रमांक 08 स्थित मेन मार्किट का मुख्य मार्ग ओवरलोडेड वाहनों के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग में लाल कीचड़, गहरे गड्ढे और जलभराव के कारण स्कूली बच्चों, शिक्षकों और आमजन को भारी परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर वार्डवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष, CMO, विधायक प्रतिनिधि एवं पत्रकार संघ को ज्ञापन सौंपकर स्थाई समाधान की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे आते-जाते हैं। कीचड़ और फिसलन के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बीमार, वृद्ध और महिलाओं को भी आवागमन में दिक्कत हो रही है। बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है जिससे बीमारियां फैलने का खतरा है। वार्डवासियों ने मांग की है कि मार्ग का शीघ्र पक्कीकरण/कॉन्क्रेटीकरण कराया जाए। वैकल्पिक रूप से बच्चों के लिए नया मार्ग या ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की जाए



