सभी ख़बरें
शिक्षा📍 कांकेर

कृषि छात्रों के लिए एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

कृषि छात्रों के लिए एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
45 दिन पहले 182 मिनट पढ़ें
कृषि छात्रों के लिए एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर 06 अगस्त 2026/ रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर सिंगारभाट में कृषि स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में अधिष्ठाता डॉ. आदिकांत प्रधान ने छात्रों को उच्च शिक्षा, उद्यमिता और वैज्ञानिक खेती के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देते हुए लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कृषि व्यवसाय में वैज्ञानिक तकनीक के साथ बेहतर प्रबंधन सफलता की कुंजी है। इस दौरान प्राध्यापक कृषि विस्तार डॉ. प्रमोद कुमार नेताम, डॉ. फूलसिंह मरकाम ने उद्यानिकी आधारित स्वरोजगार, डॉ. पीयूष कांत नेताम ने लाख एवं मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन जैसे सहायक व्यवसायों की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. अनिल दिव्य ने व्यवसाय शुरू करने से पहले आर्थिक एवं विपणन प्रबंधन के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7