सभी ख़बरें
सामान्य📍 सुकमा

कोंटा पुलिस ने जांच के दौरान राजस्थान के रहने वाले 2 आरोपियों कोया गिरफ्तार कि

कोंटा पुलिस ने जांच के दौरान राजस्थान के रहने वाले 2 आरोपियों कोया गिरफ्तार कि

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
33 दिन पहले 164 मिनट पढ़ें
कोंटा पुलिस ने जांच के दौरान राजस्थान के रहने वाले 2 आरोपियों कोया गिरफ्तार कि

सुकमा: गांजे की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चला रखा है. इसी कड़ी में कोंटा पुलिस ने 308 किलो गांजा पिकअप वाहन से पकड़ा है. पकड़े गए गांजे की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 54 लाख के करीब आंकी जा रही है. गांजा तस्कर गांजे की इस खेप को नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे. पुलिस ने शक होने पर गाड़ी की सघन तलाशी ली, जिसके बाद नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने गांजे के साथ 2 लोगों को भी गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दोनों लोग राजस्थान के रहने वाले हैं. 1 करोड़ 54 लाख का गांजा पकड़ा गया दरअसल, पुलिस को मुखबिर के जरिए ये खबर मिली थी कि एक पिकअप वाहन के जरिए गांजे की तस्करी की जा रही है. गांजे की ये खेप ओडिशा के मलकानगिरी से होते हुए कोंटा आएगी, फिर यहां से उसे राजस्थान ले जाने की तैयारी है. पुलिस ने मुखबिर की खबर को पुष्ट करने के बाद कोंटा के मोटू मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी लगाई. सुबह करीब 6 बजे संदिग्ध गाड़ी मौके पर पहुंची. पहले से सतर्क जवानों ने तत्काल पॉजिशन लेते हुए गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया. गाड़ी में सवार दोनों लोगों ने पुलिस को बताया कि वो नमक लेकर जा रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी की तलाशी लेनी शुरू की. तलाशी के दौरान 300 किलो से ज्यादा गांजा पकड़ा गया।150 पैकेट में छिपाकर रखा गया था करोड़ों का गांजा कोंटा पुलिस ने बताया कि गाड़ी में 150 गांजे के पैकेट नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर रखे गए थे. गांजे की खेप के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार प्रजापति, उम्र 24 साल, निवासी भीलवाड़ा और उदय राम बलई, उम्र 24 साल, निवासी भीलवाड़ा, राजस्थान के रुप में हुई. कोंटा पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11