सभी ख़बरें
राजनीति

खदान मजदूर संघ द्वारा दीर्घ सेवा पश्चात सेवानिवृत वरिष्ठ साथी का किया गया सम्मान

खदान मजदूर संघ द्वारा दीर्घ सेवा पश्चात सेवानिवृत वरिष्ठ साथी का किया गया सम्मान

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
45 दिन पहले 174 मिनट पढ़ें
खदान मजदूर संघ द्वारा दीर्घ सेवा पश्चात सेवानिवृत वरिष्ठ साथी का किया गया सम्मान

किरंदुल. एनएमडीसी लिमिटेड बीआईओएम किरंदुल काम्प्लेक्स के विविध विभागों में 40 वर्ष की दीर्घ अवधि तक सेवाएं प्रदान करने के पश्चात सेवानिवृत्त वरिष्ठ कर्मचारी एवं खदान मजदूर संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) शाखा किरंदुल के वरिष्ठ पदाधिकारी महेन्द्र कुमार का यूनियन द्वारा एक गरिमामयी सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत वरिष्ठ पदाधिकारी क़ो उनके निवास स्थान से रैली की शक्ल में आतिशबाजी के साथ यूनियन कार्यालय तक लाया गया तथा स्वागत द्वार में खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल की मातृशक्तियों द्वारा भारतीय संस्कृति के अनुरूप स्वागत करते हुए कार्यालय के मुख्य द्वार से पुष्पवर्षा एवं तिलक करते हुए ससम्मान मुख्य अतिथि की आसंदी तक अभिनंदन किया गया। यूनियन के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, छत्तीसगढ़ श्रम आयोग के पूर्व सदस्य आर. सी. नाहक, वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल सिँह, मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, महामंत्री विक्रम नाहक, मोहित धवन, राजेंद्र यादव, उपेंद्र नाथ त्रिपाठी, विराट अवस्थी सहित समस्त पदाधिकारियों, मातृशक्तियों ने महेंद्र कुमार क़ो पुष्पहार, शाल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने उनके एक कर्मठ कर्मचारी के रूप में उद्यम हित में किये गए योगदान, उपलब्धियों एवं यूनियन के प्रति समर्पण, कार्यशैली के संदर्भ में सारगर्भित उद्बोधन प्रस्तुत किया तथा साथ में किये गए कार्यानुभव की मधुर स्मृतियों को साझा किया। महेंद्र कुमार द्वारा अपने दीर्घ अनुभव को सभी साथियों के साथ साझा किया गया तथा संगठन की मजबूती के लिए सदैव ही साथ रहने की प्रेरणादायक व्यक्तव्य दिया गया। कार्यक्रम का संचालन उपेंद्रनाथ त्रिपाठी द्वारा किया गया तथा राजेंद्र यादव द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के लक्ष्मीनाथ पोयाम, अजय कुमार, दिलीप सेट्ठी, प्रशांत राय, एस. के. मल्लिक, आकाश माझी, सुधा, सूरमा, प्रीति, केसर, शशि, मिथुन, लाजेंद्र सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण, मातृशक्तियाँ उपस्थित थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10