सभी ख़बरें
शिक्षा📍 रायपुर

खमतराई हाई स्कूल में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ बाल कैबिनेट का गठन

विद्यार्थियों ने नामांकन, प्रचार, मतदान और मतगणना के जरिए समझी चुनाव प्रक्रिया

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
48 दिन पहले 204 मिनट पढ़ें
खमतराई हाई स्कूल में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ बाल कैबिनेट का गठन

आरंग। संकुल खमतराई के हाई स्कूल एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को लोकतंत्र और निर्वाचन प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से बाल कैबिनेट का गठन पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत किया गया। संकुल प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर एवं संकुल समन्वयक हरीश दीवान के मार्गदर्शन में आयोजित इस अनूठे चुनाव ने विद्यालय परिसर को वास्तविक निर्वाचन केंद्र का स्वरूप प्रदान कर दिया। चुनाव प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किए तथा निर्धारित समय में नाम वापसी की प्रक्रिया भी पूरी की। प्रत्याशियों ने अपने-अपने चुनाव चिन्ह के साथ पोस्टर बनाकर प्रचार-प्रसार किया, जिससे विद्यालय में वास्तविक चुनाव जैसा माहौल देखने को मिला। निर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। शांतिपूर्ण मतदान के बाद मतगणना संपन्न हुई और विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई। इस पूरी प्रक्रिया से विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार, चुनाव की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की व्यावहारिक समझ प्राप्त हुई। निर्वाचन परिणाम के अनुसार युवराज साहू शाला नायक, हिमांशु यादव उप शाला नायक, नवीन लोधी क्रीड़ा सचिव, योग्यता साहू उप क्रीड़ा सचिव, प्रतीक्षा यादव सांस्कृतिक सचिव, जागृति साहू उप सांस्कृतिक सचिव, मानसू लोधी स्काउट प्रमुख, वीणा साहू गाइड प्रमुख, लेशमी साहू रेड क्रॉस प्रमुख, काव्य लोधी अनुशासन प्रमुख, मीनाक्षी साहू स्वच्छता प्रमुख तथा इंदु साहू पर्यावरण प्रमुख निर्वाचित हुए। कक्षा प्रतिनिधियों में कक्षा 6वीं से मयंक यादव एवं दीक्षा साहू, 7वीं से वैष्णवी साहू एवं रितिका साहू, 8वीं से पुराणिक दास मानिकपुरी एवं ऋषिका साहू, 9वीं से कंचन यादव एवं योगेश साहू, तथा 10वीं से देविका लोधी एवं हिमांशु लोधी का चयन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर, पूर्व माध्यमिक प्रभारी हरीश दीवान, सी.एल. एनेस्वरी, लायक सिंह डहरिया, तारकेश्वर डडसेना, पुनेश्वर साहू, हेमा बंजारे, सौरभ साहू, बबीता लहरे एवं सीमा राठौर सहित समस्त विद्यालय स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7