सभी ख़बरें
कृषि📍 राजनांदगांव

ग्राम धामनसरा में खरपतवारों की पहचान एवं उसके नियंत्रण विषय पर प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

ग्राम धामनसरा में खरपतवारों की पहचान एवं उसके नियंत्रण विषय पर प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
43 दिन पहले 184 मिनट पढ़ें
ग्राम धामनसरा में खरपतवारों की पहचान एवं उसके नियंत्रण विषय पर प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 08 अगस्त 2026। पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी द्वारा स्थापित कृषि तकनीकी सूचना सलाह केन्द्र अंतर्गत ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना (रेडी ) के चयनित ग्राम धामनसरा में कृषकों के लिए खरपतवारों की पहचान एवं उसके नियंत्रण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में सहायक प्राध्यापक सस्य विज्ञान डॉ. संतोष कुमार साहू ने धान की फसलों में पाये जाने वाले प्रमुख खरपतवार संकरी पत्ति वाले सॉवा, बदौर, करगा, दुब घास एवं चौड़ी पत्ति वाले खरपतवारों में कऊवाकेनी, बावची, महकुव, सिलियारी, मुंगेसर तथा मोथा प्रजातियों में नागर मोथा (चुहका) का पहचान के संबंध में जानकारी दी। किसानों को बताया गया कि खरपतवारों को समय पर नियंत्रित नहीं किये जाने से फसल उपज में 45 प्रतिशत तक कमी आ सकती है। प्रशिक्षण के दौरान खरपतवारनाशी का भण्डारण घोल तैयार करना, मात्रा एवं उपयोग करने के सही समय की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। प्रशिक्षण में बताया गया कि खरपतवार के प्रभावी नियंत्रण हेतु चुहका (मोथा प्रजाति) के खरपतवार हेतु क्लोरीम्यूरान मेटसल्फुरान 20 प्रतिशत चूर्ण की 8 ग्राम दवा प्रति एकड़ एवं मिश्रित खरपतवार प्रजातियों हेतु बिसपाइरी बेक सोडियम 10 प्रतिशत एससी की 100 एमएल प्रति एकड़ तथा संावा की अधिकता होने पर फेनोक्साप्राप पी ईथाइल 9.3 प्रतिशत इसी का 300 एमएल प्रति एकड़ की दर से प्रत्येक खरपतवार नाशी को 200 लीटर पानी में घोल बनाकर बुवाई व रोपाई के 20-25 दिन बाद छिड़काव करने की सलाह दी गई। प्रशिक्षण में ग्राम धामनसरा के कृषकों के साथ महाविद्यालय के चतुर्थ वर्ष के ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना (रेडी स्टूडेंट) विद्यार्थी उपस्थित थे। क्रमांक 40 -----------------

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10