सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 धमतरी

चाकूबाजों पर सख्त प्रहार : पुलिस अधीक्षक धमतरी

जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा चाकूबाजी, गुंडागर्दी एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
73 दिन पहले 385 मिनट पढ़ें
चाकूबाजों पर सख्त प्रहार : पुलिस अधीक्षक धमतरी

🔷 एसपी धमतरी के निर्देशन में चाकूबाजों पर सख्त प्रहार,भखारा पुलिस ने दो अलग- अलग मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔷 सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों में भय का माहौल बनाने वाले आरोपियों पर त्वरित कार्यवाही, चाकू जप्त कर भेजा गया जेल 🔷 गुंडा,निगरानी बदमाश एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध धमतरी पुलिस का विशेष अभियान लगातार रहेगी जारी पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा चाकूबाजी, गुंडागर्दी एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर घूमने वाले एवं आम नागरिकों में भय का वातावरण निर्मित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना भखारा पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति धारदार चाकू लेकर सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे हैं। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किए। ▪️ प्रथम प्रकरण में आरोपी नरेंद्र कुमार पटेल, पिता सुरेश पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भिंडरावनी भाटापारा, थाना भखारा, जिला धमतरी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी का नाम- नरेंद्र कुमार पटेल, पिता सुरेश पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भिंडरावनी भाटापारा, थाना भखारा, जिला धमतरी(छ.ग.) ▪️ द्वितीय प्रकरण में पुनः थाना भखारा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मनीष यादव, पिता उमेद यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम भिंडरवानी, थाना भखारा, जिला धमतरी, अपने पास धारदार चाकू रखकर भिंडरवानी मुक्तिधाम के पास आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना भखारा पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा तथा उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी का नाम मनीष यादव, पिता उमेद यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम भिंडरवानी, थाना भखारा, जिला धमतरी (छ.ग.) धमतरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कोई व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूमता हुआ दिखाई दे अथवा किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि करता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून-व्यवस्था भंग करने वाले, चाकूबाजी करने वाले एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध धमतरी पुलिस की कठोर एवं निरंतर वैधानिक कार्यवाही आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10