सभी ख़बरें
सामान्य

चाय गुमटी संचालक के खाते से 68 हजार की साइबर ठगी

आधे घंटे में कई बार निकाली रकम, पीड़ित ने आरंग थाने में की शिकायत

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
37 दिन पहले 153 मिनट पढ़ें
चाय गुमटी संचालक के खाते से 68 हजार की साइबर ठगी

आरंग। नगर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। हाईवे बाईपास तिराहे के पास चाय गुमटी संचालित करने वाले 46 वर्षीय रमेश कुमार देवांगन के बैंक खाते से साइबर ठगों ने करीब 68 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने घटना की शिकायत आरंग थाने में की है। पुलिस साइबर सेल की मदद से मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह रमेश कुमार के मोबाइल पर बैंक खाते से 10 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। अचानक खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने मामले को समझने और बैंक खाता ब्लॉक कराने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान ठगों ने लगातार कई ट्रांजेक्शन कर दिए। करीब आधे घंटे के भीतर खाते से लगभग 68 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित के मोबाइल पर रकम निकासी के मैसेज लगातार आने से वह घबरा गया। वह खाते को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया पूरी कर पाता, उससे पहले ही साइबर ठगों ने कई बार लेन-देन कर खाते से बड़ी रकम निकाल ली। घटना के बाद रमेश कुमार देवांगन आरंग थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल द्वारा बैंक खाते से हुए लेन-देन, ट्रांजेक्शन की जानकारी और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ठगी किस तरीके से की गई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने नागरिकों से बैंक खाते से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलते ही तत्काल बैंक और पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7