सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

चाय वाले बूथ अध्यक्ष झुमुक ने चाय वाले प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बांटी मुफ्त चाय, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने खुद चाय बनाकर किया शुभारंभ

बिरेतरा के बूथ अध्यक्ष झुमुक ने दिया सेवा का संदेश, रंजना साहू ने कहा - मोदी जी ने चाय की ताकत को दुनिया तक पहुंचाया धमतरी में बिखरी मोदी चाय की खुशबू,जब शहरवासियों को बूथ अध्यक्ष झुमुक ने मुफ्त चाय पिलाई,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने इस पहल का किया समर्थन भाजपा उपाध्यक्ष रंजना ने स्वयं चाय बनाकर किया शुभारंभ और बूथ अध्यक्ष के इस नेक कार्य पर किया सम्मानित

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
4 दिन पहले 84 मिनट पढ़ें
चाय वाले बूथ अध्यक्ष झुमुक ने चाय वाले प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बांटी मुफ्त चाय, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने खुद चाय बनाकर किया शुभारंभ

धमतरी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में धमतरी में एक भावुक और प्रेरणादायी नजारा देखने को मिला। बिरेतरा गांव के भाजपा बूथ अध्यक्ष झुमुक साहू, जो पेशे से चाय बेचते हैं, उन्होंने पीएम मोदी के सम्मान में पूरे दिन शहर में मुफ्त चाय वितरण का कार्यक्रम रखा। इस अनोखे सेवा कार्य का शुभारंभ करने के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू स्वयं पहुंची और उन्होंने अपने हाथों से चाय बनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने खुद लोगों को चाय परोसी और बूथ अध्यक्ष झुमुक साहू को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। रंजना साहू ने गिनाई पीएम मोदी की उपलब्धियां - इस अवसर पर रंजना साहू ने कहा कि "एक चाय वाले का, चाय वाले प्रधानमंत्री के प्रति यह सम्मान ही भाजपा की असली विचारधारा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक चाय बेचने वाले से लेकर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता तक का सफर तय किया है, यह हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने निरंतर अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में देश को नई दिशा दी है। धारा 370 को हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया, 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया। गरीब माताओं के लिए उज्ज्वला योजना, गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत, हर घर शौचालय, हर घर जल, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, और कोरोना काल में 200 करोड़ से अधिक मुफ्त वैक्सीन देकर देश को सुरक्षित किया। आज उनके नेतृत्व में भारत विश्व की एक बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। "ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवाकर्ता बूथ अध्यक्ष झुमुक साहू जी का यह सेवा कार्य उनके प्रति सच्चा आशीर्वाद है। झुमुक जैसे जमीनी कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ और ताकत हैं।" वहीं बूथ अध्यक्ष झुमुक साहू ने कहा कि "मोदी जी ने गरीबों के लिए जो किया है, उसी के सम्मान में मैं आज दिनभर मुफ्त चाय पिलाऊंगा। यह मेरी ओर से उनके लिए छोटा सा उपहार है।" उक्त अवसर पर वरिष्ठ नेता शेखर सिन्हा,ललित माणेक,जय हिन्दूजा,देवेश अग्रवाल,सूरज शर्मा,दौलत वाधवानी,भोला झंवर,जितेश सिन्हा,विशाल रामरख्यानी,पंकज साहू उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7