सभी ख़बरें
सामान्य📍 कांकेर

चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी

चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
45 दिन पहले 1812 मिनट पढ़ें
चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी

उत्तर बस्तर कांकेर 06 अगस्त 2026/ जिला मुख्यालय कांकेर के संजय नगर निवासी अमित सिंदूर की 6 वर्षीय पुत्री रिया सिंदूर, जो जन्म से ही सुनने और बोलने में असमर्थ थी, जिसका चिरायु योजना के तहत सफल इलाज किया गया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार निजी अस्पताल में महंगे उपचार का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं था, लेकिन सरकारी योजना की मदद से बच्ची को नया जीवन मिला। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर ने बताया कि चिरायु टीम के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान रिया की परीक्षण कर उसकी बीमारी संज्ञान में ली गई। इसके बाद उसे जांच के लिए एम्स रायपुर भेजा गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कॉक्लियर इम्प्लांट की सलाह दी। निजी अस्पताल में इस उपचार पर लगभग 10 से 12 लाख रुपये का खर्च आता, लेकिन चिरायु योजना के अंतर्गत 06 जुलाई 2026 को एम्स रायपुर में उसका ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। ऑपरेशन के बाद रिया के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वह अब सुनने और बोलने लगी है एवं एम्स रायपुर में थैरेपी किया जा रहा है। रिया के माता-पिता ने इस सफल उपचार के लिए छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस उपचार को सफल बनाने में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रोहित वर्मा, जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुनील सोनी, जिला सलाहकार डॉ. विनोद वैध, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशांक गुप्ता सहित चिरायु टीम के डॉ. ताराचंद साहू, डॉ. वंदना मंडावी, फार्मासिस्ट भारती मंडावी, एएनएम सुनीता सिन्हा और लैब टेक्नीशियन बिंदेश्वरी सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। भालू के हमले से हुई जनहानि पर परिजनों को 6-6 लाख रूपए की दी जाएगी मुआवजा राशि उत्तर बस्तर कांकेर 06 अगस्त 2026/ जिले के वन परिक्षेत्र नरहरपुर (दक्षिण) वन परिसर चनार के तहत ग्राम मरकाटोला मंे एक वन्य प्राणी भालू द्वारा ग्रामीणों पर हमला करने तथा इससे दो लोगों की मृत्यु व एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पर वन विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण महिला को बेहतर उपचार के लिए रायपुर हायर सेंटर ले जाया गया तथा उनकी चिकित्सा के लिए तत्कालिक सहायता राशि की व्यवस्था वन विभाग द्वारा की गई। वन मंडलाधिकारी कांकेर श्री रौनक गोयल ने बताया कि 05 अगस्त को नरहरपुर के ग्राम मरकाटोला में मादा भालू द्वारा किए गए हमले में दो ग्रामीण श्री हलालखोर पिता श्री सुंदरलाल (36 वर्ष) तथा चमरिनबाई पिता श्री संुदरलाल (48 वर्ष) की मृत्यु हो गई। मृतकों के परिजनों को शासन के नियमानुसार वन्य प्राणी द्वारा जनहानि मुआवजा के तहत् 6-6 लाख रूपए की राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आसपास पर्याप्त संख्या में वन अमलों की तैनाती की गई तथा ग्रामीणों के सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। साथ ही गांव तथा आसपास के अन्य ग्रामों में भी मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधानी व सतर्कता बरतने की समझाइश लगातार दी जा रही है। वन मंडलाधिकारी कांकेर ने यह भी बताया कि उक्त वन्य प्राणी भालू का वन्य प्राणी विशेषज्ञों की टीम द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू किया जाकर जंगल सफारी नवा रायपुर भिजवाने की कार्यवाही की गई। उन्होंने मरकाटोला एवं आसपास के ग्रामवासियों से अपील की है कि कोई भी ग्रामीण घटना स्थल की ओर एवं उससे लगे वन क्षेत्र की ओर न जाएं तथा अपने आसपास के लोगों एवं परिचितों को भी सूचित कर पर्याप्त सावधानी बरतें। किसी प्रकार से आक्रोशित होकर वन्य प्राणी को चोट पहुंचाने अथवा छेड़ने का प्रयास न करें। साथ ही वन्य प्राणी का फोटो अथवा वीडियो भी न बनाएं। हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम: 09 से 17 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी विविध गतिविधियां वंदे मातरम् थीम पर किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम उत्तर बस्तर कांकेर 06 अगस्त 2026/ भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग मंत्रालय अटल नगर नवा रायपुर के निर्देशानुसार वंदे मातरम थीम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 09 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा। इसके तहत् नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गायन के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे आमजन में देश भक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत हो। इस संबंध में बताया गया कि आगामी 09 से 17 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ व मैराथन, तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान, तिरंगा मेला, हर घर तिरंगा, वंदे मातरम पर विशेष प्रदर्शनी तथा विशाल तिरंगा रंगोली का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 07 से 15 अगस्त के बीच वंदे मातरम थीम पर आधारित कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत जनप्रतिनिधियों, स्थानीय अधिकारियों व प्रमुख हस्तियों और नागरिकों की उपस्थिति में व्यापक जन भागीदारी के साथ जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों तथा सभी स्कूल-कॉलेजों में ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगीत, वंदे मातरम का सामूहिक गान कराया जाएगा। इन गतिविधियों के आयोजन से संबंधित फोटोग्राफ्स एवं वीडियो ई-मेल आईडी harghartirangaacgstate@gmail.com में अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र आवेदकों की सूची जारी दावा-आपत्ति 02 अगस्त तक उत्तर बस्तर कांकेर 06 अगस्त 2026/ जिला पंचायत कांकेर द्वारा जिले के ग्राम पंचायतों में सचिव के 27 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जानकारी दी है कि प्राप्त आवेदन पत्रों में से पात्र-अपात्र आवेदकों की सूची का प्रकाशन किया गया है। जिसका अवलोकन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कांकेर के सूचना पटल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़ एवं कोयलीबेड़ा के सूचना पटल पर तथा कांकेर जिले के वेबसाइट www.kanker.gov.in में अवलोकन किया जा सकता है। पात्र-अपात्र सूची के संबंध में यदि किसी आवेदक को आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो वे लिखित में आवेदन आवश्यक दस्तावेज सहित 20 अगस्त सायं 05 बजे तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कार्यालय कांकेर में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11