सभी ख़बरें
शिक्षा📍 कोंडागांव

छात्रों पर अत्याचार नहीं सहेगा देश !

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में तानाशाह प्रधानमंत्री का पुतला दहन

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
61 दिन पहले 233 मिनट पढ़ें
छात्रों पर अत्याचार नहीं सहेगा देश !

सुकमा। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार आज जिला युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई, सुकमा द्वारा दिल्ली में छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन कर तानाशाह प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। दिल्ली में अपने अधिकारों की आवाज बुलंद कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा किया गया बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला है। छात्रों की आवाज को डंडे के बल पर दबाने का हर प्रयास निंदनीय है। इस अन्याय के विरोध में आज सुकमा में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने छात्रों के सम्मान, उनके अधिकारों और न्याय की लड़ाई में अपनी आवाज बुलंद करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष ऋषभ चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार छात्र विरोधी है। शिक्षा, रोजगार और हक की मांग करने वाले छात्रों पर लाठी चलवाना तानाशाही है। युवा कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यक्रम में जिला युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10