सभी ख़बरें
सामान्य📍 जगदलपुर

छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर में गांजा तस्कर पकड़ाए

बस्तर पुलिस ने एक बार फिर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
59 दिन पहले 213 मिनट पढ़ें
छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर में गांजा तस्कर पकड़ाए

बस्तर पुलिस ने एक बार फिर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11 किलो 673 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 5 लाख 84 हजार रुपए है।सदोनों आरोपी गांजा को रायपुर ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई को सूचना मिली थी कि दो युवक धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास संदिग्ध हालत में बैग लेकर बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम ललित कुशुलिया और बिरन्ची गोरोडिया बताया, जो ओडिशा के रायगढ़ा जिले के निवासी हैं। पुलिस ने जब दोनों के बैग की तलाशी ली तो उसमें 10 पैकेट में भरा हुआ गांजा मिला। मौके पर वजन कराने पर कुल 11 किलो 673 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा की कीमत 5 लाख 83 हजार 650 रुपए बताई गई है। शुरुआती पूछताछ में यह जानकारी मिली कि आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। CSP सुमीत कुमार ने कहा कि, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7