सभी ख़बरें
शिक्षा📍 कांकेर

जल जीवन मिशन के कार्यों की : की कलेक्टर ने किया समीक्षा

जल जीवन मिशन के कार्यों की की कलेक्टर ने किया समीक्षा, शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन के दिए निर्देश

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
30 दिन पहले 155 मिनट पढ़ें
जल जीवन मिशन के कार्यों की  :  की कलेक्टर ने किया समीक्षा

उत्तर बस्तर कांकेर, 21 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में संचालित नल-जल योजनाओं की अद्यतन प्रगति, पूर्ण हो चुकी योजनाओं के भौतिक सत्यापन, गुणवत्ता तथा भुगतान की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण घोषित सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन किया जाए। संबंधित अधिकारी मैदानी स्तर पर यह सुनिश्चित करें कि जिन गांवों में योजना पूर्ण बताई गई है, वहॉ वास्तव में ग्रामीणों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध हो रहा हो। उन्होंने पूर्ण हो चुके नल-जल योजनाओं को नियमानुसार ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने तथा सभी ग्रामों में पंप ऑपरेटर की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही ग्रामों में पेयजल योजनाओं के सुचारू संचालन एवं रखरखाव के लिए पानी समितियों को सक्रिय करने पर जोर दिया। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण एजेंसियों एवं ठेकेदारों के लंबित भुगतानों का निपटारा कार्य की गुणवत्ता एवं भौतिक सत्यापन के आधार पर ही किया जाए। निर्माणाधीन योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के साथ ही पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जल परीक्षण भी अनिवार्य रूप से कराया जाए। कार्यों में पारदर्शिता और प्रभावी निगरानी के लिए योजना के प्रत्येक चरण तथा पूर्ण कार्यों की फोटोग्राफ डिजिटल माध्यम से अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पूर्ण योजनाओं को ग्राम पंचायतों द्वारा टेकओवर कराने की प्रक्रिया में आवश्यक समन्वय स्थापित करने तथा मैदानी स्तर पर ग्रामीणों से पेयजल आपूर्ति का फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने कहा कि हर घर तक शुद्ध एवं निर्बाध पेयजल पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा तथा ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुचारू एवं स्थायी रूप से संचालित हो सके। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मण्डावी, सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री कुंदन राना, पीएचई के सभी सहायक अभियंता, उप अभियंता एवं जिला समन्वयक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7