सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 धमतरी

जिला बदर आरोपी को धमतरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिना अनुमति जिले में प्रवेश कर घूम रहा था जिला बदर बदमाश, आमातालाब रोड से सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा दबोचा गया

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
69 दिन पहले 245 मिनट पढ़ें
जिला बदर आरोपी को धमतरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

🔷 जिला बदर आरोपी को धमतरी पुलिस ने किया गिरफ्तार,आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल 🔷 बिना अनुमति जिले में प्रवेश कर घूम रहा था जिला बदर बदमाश, आमातालाब रोड से सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा दबोचा गया 🔷 आरोपी के विरुद्ध हत्या, लूट, मारपीट एवं आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर अपराध पूर्व से दर्ज एसपी धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं जिला बदर आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने जिला बदर आरोपी सागर ढीमर उर्फ विक्की गिडडी (23 वर्ष), निवासी नयापारा वार्ड, धमतरी को जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करते हुए जिले की सीमा में बिना अनुमति प्रवेश करने पर गिरफ्तार किया है। दिनांक 13 जुलाई 2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम जुर्म-जरायम पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर आरोपी सागर ढीमर उर्फ विक्की गिडडी आमातालाब रोड क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी से जिला दण्डाधिकारी के जिला बदर आदेश से छूट अथवा जिले में प्रवेश की वैध अनुमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका तथा स्वयं स्वीकार किया कि उसके पास जिले में प्रवेश की अनुमति नहीं है। आरोपी द्वारा जिला बदर आदेश का उल्लंघन किए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 161/2026 के तहत धारा 223 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 15 के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। जिला बदर आरोपी का नाम सागर ढीमर उर्फ विक्की गिडडी (23 वर्ष), पिता गंगाधर ढीमर,निवासी नयापारा वार्ड,धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी,(छ.ग.) प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में हत्या, लूट, मारपीट, धमकी एवं आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के कई आपराधिक प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध हैं।इन्हीं आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए माननीय जिला दण्डाधिकारी द्वारा उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गई थी। धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7