सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के 16 विद्यार्थी चयनित

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के 16 विद्यार्थी चयनित

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
32 दिन पहले 153 मिनट पढ़ें
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के 16 विद्यार्थी चयनित

आरंग। गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी स्कूल, आरंग के विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बैडमिंटन खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें विद्यालय के 16 खिलाड़ियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अंडर-14 बालिका वर्ग में अनन्या शर्मा एवं अंशिका योगी तथा बालक वर्ग में श्लोक यादव एवं युग तम्बोली चयनित हुए। अंडर-17 बालिका वर्ग में हिमानी ध्रुव, ज्योति साहू एवं कृति निषाद तथा बालक वर्ग में उज्ज्वल देवांगन ने स्थान बनाया। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में दीक्षा साहू, वंदिता साहू, मेघा देवांगन एवं हेमांशी देवांगन तथा बालक वर्ग में अर्पित चंद्राकर का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य हरेश कुमार दास, एकेडमिक प्रभारी पुष्प लता जॉर्ज सहित समस्त विद्यालय परिवार ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने इन प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करने की भी घोषणा की है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11