सभी ख़बरें
सामान्य📍 राजनांदगांव

जिले की ग्राम पंचायतों में सूर्य सभा आयोजित कर नागरिकों को किया गया जागरूक

- जिले में लगभग 6 हजार हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापित - प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की दी गई जानकारी, विशेष जागरूकता अभियान जारी

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
7 दिन पहले 145 मिनट पढ़ें
जिले की ग्राम पंचायतों में सूर्य सभा आयोजित कर नागरिकों को किया गया जागरूक

राजनांदगांव 12 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले की ग्राम पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विभिन्न ग्राम पंचायतों में सूर्य सभा का आयोजन कर ग्रामीणों एवं नागरिकों को योजना के लाभ, पात्रता तथा सोलर रूफटॉप लगाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। सूर्य सभा एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक परिवारों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगभग 6 हजार हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। सोलर पैनल स्थापित होने से हितग्राहियों को बिजली बिल में बचत के साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा का लाभ मिल रहा है। योजना का उद्देश्य घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित कर परिवारों को सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना तथा बिजली के खर्च को कम करना है। सूर्य सभाओं में ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत पात्र परिवार अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करा सकते हैं। हितग्राहियों को केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली अनुदान राशि, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा सोलर पैनल स्थापना के बाद मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत आंको में ग्रामीणों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में चर्चा कर उन्हें सोलर पैनल स्थापित कराने के लिए प्रेरित किया गया। योजना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल पंजीयन कराकर योजना का लाभ लेने में सहमति व्यक्त की। ग्राम पंचायत सचिव द्वारा इच्छुक ग्रामीणों के पंजीयन की कार्यवाही की जा रही है। वहीं ग्राम पंचायत नागरकोहरा सहित छुरिया विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पंचायत स्तर पर ग्रामीणों के घर पहुंचकर उन्हें प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मैदानी अमले द्वारा ग्रामीणों को योजना के लाभ एवं सौर ऊर्जा से होने वाली बिजली बिल में बचत की जानकारी देकर अधिक से अधिक परिवारों को योजना से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों एवं मैदानी अमले के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। घर-घर संपर्क, सूर्य सभा तथा अन्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को योजना से जोडऩे का कार्य निरंतर जारी है। प्रशासन का प्रयास है कि जिले के अधिक से अधिक परिवार सौर ऊर्जा को अपनाएं और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ प्राप्त करें।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7