सभी ख़बरें
सामान्य📍 कांकेर

जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने किया पदभार ग्रहण

जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने किया पदभार ग्रहण

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
31 दिन पहले 204 मिनट पढ़ें
जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने किया पदभार ग्रहण

उत्तर बस्तर कांकेर 20 अगस्त 2026/ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री कुंदन कुमार (भाप्रसे-2014 बैच) ने कांकेर जिले के 23वें कलेक्टर के तौर पर आज पूर्वान्ह में अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा कहा कि कांकेर जिले में शासन की विभिन्न योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन उनकी पहली प्राथमिकता है। जिले के अंतिम छोर तक रहने वाले लोगों को भी योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में कांकेर जिला अग्रणी रहे, इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी टीम वर्क के साथ परस्पर समन्वय एवं सामंजस्य के साथ कार्य करें। उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री कुंदन कुमार छत्तीसगढ़ कैडर आबंटन के पश्चात सबसे पहले वर्ष 2016-17 में जिले के भानुप्रतापपुर अनुभाग में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के तौर पर अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद वे 2017 से 2019 तक कवर्धा जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा शुगर मिल के प्रबंध निदेशक के तौर पर पदस्थ रहे। तदुपरांत 2019-20 में जिला पंचायत दुर्ग में तथा 2020-21 में जिला पंचायत कोरबा में सीईओ के पद पर सेवाएं दी। इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 2021-22 में बलरामपुर जिले में कलेक्टर, 2022-23 में अंबिकापुर जिले के कलेक्टर के रूप में पदस्थ रहे। इसी तरह 2024-25 में संचालक नगरीय प्रशासन, आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल तथा नया रायपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ के पद पर पदस्थ रहे। इसके पश्चात अप्रैल 2025 से 19 अगस्त 2026 तक मुंगेली जिले के कलेक्टर रहे तथा आज उन्होंने कांकेर जिले के 23वें कलेक्टर के तौर पर अपना पदभार ग्रहण किया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7