सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

जुआ के खिलाफ नगरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जंगल में जुआ खेल रहे 05 आरोपी गिरफ्तार

*एसपी के निर्देश पर अवैध जुआ के खिलाफ नगरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जंगल में जुआ खेल रहे 05 आरोपी गिरफ्तार* ▪️ *नंगरानाला जंगल में सजी थी जुए की महफिल, नगरी पुलिस ने दबिश देकर 1.43 लाख रूपये का मशरूका किया जब्त* ▪️ *जुआरियों पर नगरी पुलिस का शिकंजा -नगदी, 07 मोबाइल और 04 मोटरसाइकिल सहित 05 आरोपी पुलिस गिरफ्त में*

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
7 दिन पहले 123 मिनट पढ़ें
 जुआ के खिलाफ नगरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जंगल में जुआ खेल रहे 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना नगरी पुलिस ने नंगरानाला जंगल के अंदर जुआ खेल रहे 05 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि नंगरानाला जंगल के अंदर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर नगरी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपी जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 16,000/-रूपये, 07 नग मोबाइल फोन कीमती लगभग 27,000/-रूपये तथा 04 नग मोटरसाइकिल कीमती लगभग 1,00,000/-रूपये, कुल 1,43,000/-रूपये का मशरूका जब्त किया। ▪️मामले में आरोपी भानेंद्र कुमार साहू पिता रमेश कुमार साहू उम्र 21 वर्ष, दिनेश तिवारी पिता राम प्रसाद तिवारी उम्र 55 वर्ष, राजकुमार भारद्वाज पिता स्व. जगन्नाथ भारद्वाज उम्र 54 वर्ष, प्रकाश नेताम पिता जोहन नेताम उम्र 40 वर्ष एवं संदीप छत्तर पिता स्व. रविशंकर छत्तर उम्र 45 वर्ष, सभी निवासी नगरी, थाना नगरी, जिला धमतरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 64/2026, धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। ▪️धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा, शराब एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट3
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट3
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12