सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

जुआ खेलना पड़ा महंगा” - नगरी पुलिस ने 04 जुआरियों को दबोचा,12,500/- रूपये नगद सहित 04 मोटरसाइकिल जब्त*

जुए के खिलाफ धमतरी पुलिस की लगातार कार्यवाही”- नगरी में ताश से जुआ खेलते 04 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार,1.12 लाख रूपये की संपत्ति जब्त जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जुआरियों पर शिकंजा”- नगरी पुलिस की कार्यवाही में 04 जुआरी गिरफ्तार, कुल 1,12,500/- रूपये का मशरूका जप्त

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
39 दिन पहले 183 मिनट पढ़ें
जुआ खेलना पड़ा महंगा” - नगरी पुलिस ने 04 जुआरियों को दबोचा,12,500/- रूपये नगद सहित 04 मोटरसाइकिल जब्त*

धमतरी । पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार वैधानिक एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना नगरी पुलिस को जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही में सफलता प्राप्त हुई। थाना नगरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नगरी नगरनाला चारगांव रोड क्षेत्र में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। जिसकी सूचना पर नगरी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर 04 जुआरियों को 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। ▪️*गिरफ्तार जुआरियों के कब्जे से:* नगदी रकम - 12,500/-रुपये 04 नग मोटरसाइकिल – कीमत लगभग 1,00,000/-रूपये 52 पत्ती ताश कुल 1,12,500/-रूपये का मशरूका जप्त किया गया। ▪️ *गिरफ्तार जुआरियों का नाम* *(01)* राजेश कुमार ध्रुव, पिता स्व. इंदल सिंह ध्रुव, वार्ड क्रमांक 07, नगरी *(02)* भानु कुमार साहू, पिता रमेश कुमार साहू, वार्ड क्रमांक 04, नगरी *(03)* भागवत यादव, पिता गणेशराम यादव, वार्ड क्रमांक 05, नगरी *(04)* जयप्रकाश साहू, पिता गौरकुमार साहू, वार्ड क्रमांक 03, नगरी जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्यवाही जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अपने आसपास होने वाली अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों में प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10