सभी ख़बरें
कृषि📍 कांकेर

जैविक खेती को मिलेगा नया विस्तार

जिला पंचायत सीईओ ने बोड़ागांव का किया निरीक्षण

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
48 दिन पहले 195 मिनट पढ़ें
जैविक खेती को मिलेगा नया विस्तार

उत्तर बस्तर कांकेर में जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने शुक्रवार को विकासखंड अंतागढ़ के ग्राम पंचायत बोड़ागांव एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जैविक खाद निर्माण, उसके उपयोग तथा गांवों में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का अवलोकन किया और अधिकारियों को जैविक खेती के विस्तार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन "बिहान" योजना के तहत ऑर्गेनिक फार्मिंग (जैविक खेती) को बढ़ावा देने के संबंध में जानकारी दी गई एवं बताया कि वर्तमान में बहुत जगह अभी भी पारंपरिक खेती कर रहे हैं, जहां रासायनिक खाद का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे क्षेत्रों में रासायनिक खादों से मुक्त जैविक खेती को बढ़ावा देना है। अंतागढ़ विकासखंड के बोड़ागांव और आसपास के गांवों में जैविक खेती को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी ने महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय किसानों के साथ सीधा संवाद किया। इनमें बोड़ागांव के मोंगरा फूल, गोन्दाफूल, सेमीफूल, ज्योति स्व सहायता समूह एवं सरस्वती स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। वहीं चिचगांव के जैविक किसान सोनू ध्रुव से भी मुलाकात की, जिन्होंने जैविक खेती के अनुभव साझा किए तथा भूमि उपचार हेतु सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि रासायनिक खादों के बिना प्राकृतिक तरीकों से खेती करने से मिट्टी की सेहत में सुधार होगा तथा जैविक उत्पादों को बाजार में बेहतर मूल्य मिलेगा। इस पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिला समूहों को जैविक इनपुट तैयार करने के कार्य से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। किसानों को जैविक खाद, वर्मीकंपोस्ट एवं जैविक कीटनाशक तैयार करने के लिए तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही जैविक खेती करने वाले किसानों का चिन्हांकन कर बोड़ागांव में ऑर्गेनिक खाद निर्माण का प्रशिक्षण आयोजित करने तथा सूची तैयार करने हेतु उप संचालक कृषि को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री मंडावी ने हुर्रापिंजोड़ी में सेमीयालता क्षेत्र में लाख उत्पादन कर रहे कृषक नोहर सिंह सलाम के खेत का भी भ्रमण किया गया। उन्होंने लाख उत्पादन की गतिविधियों की जानकारी ली तथा उपस्थित कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के वरिष्ठ वैज्ञानिकों को कृषक को आवश्यक तकनीकी सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), उप संचालक कृषि, जिला मिशन समन्वयक आरजीएसएम, सहायक परियोजना अधिकारी बिहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10