झेरिया यादव समाज का भव्य कृष्ण जन्मोत्सव का सफल आयोजन
तहसील अध्यक्ष नरेंद्र यादव एवं तहसील सचिव कुंजराम यादव, कोषाध्यक्ष खुलुराम यादव, संगठन मंत्री गजानंद यादव के नेतृत्व में

बसना। झेरिया यादव समाज बसना द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बसना में आयोजित इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में यादव समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरायपाली विधायक चातुरी नंद उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों एवं समाज के पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर समाज के महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। भव्य रैली श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम स्थल पर धार्मिक वातावरण के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे की झलक भी देखने को मिली। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। वक्ताओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों तथा समाज को दिए गए संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सत्य, धर्म, कर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में एकता, प्रेम और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। झेरिया यादव समाज द्वारा आयोजित इस भव्य कृष्ण जन्मोत्सव में समाज की एकजुटता और सामाजिक सहभागिता देखने को मिली। आयोजन को सफल बनाने में समाज के पदाधिकारियों, युवाओं एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समाजजनों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों को मिल-जुलकर आयोजित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों, समाज के पदाधिकारियों एवं सभी समाजजनों का केन्द्रीय अध्यक्ष जगत राम यादव आभार व्यक्त किया गया। भव्य आयोजन के सफल समापन के साथ ही बसना में झेरिया यादव समाज का कृष्ण जन्मोत्सव यादगार बन गया।



