सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

टप्पा में आयोजित आयुष स्वास्थ्य शिविर में 708 ग्रामीण हुए लाभान्वित

ग्राम टप्पा में आयोजित आयुष स्वास्थ्य शिविर में 708 ग्रामीण हुए लाभान्वित

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
33 दिन पहले 163 मिनट पढ़ें
 टप्पा में आयोजित आयुष स्वास्थ्य शिविर में 708 ग्रामीण हुए लाभान्वित

राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। आयुष विभाग द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम टप्पा (तेलीटोला) में नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न आयुष एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई। शिविर में स्त्री रोग, बाल रोग, उदर रोग, चर्म रोग सहित अन्य रोगों से संबंधित स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं एनसीडी क्लिनिक के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया। रोगियों को आवश्यकता के अनुसार नि:शुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया। शिविर में 228 बच्चों को स्वर्णप्राशन की सुविधा प्रदान की गई। साथ ही रोगानुसार योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में परामर्श दिया गया। ग्रामीणों को नि:शुल्क आयुष काढ़ा वितरित कर इसके लाभों की जानकारी दी गई। आयुर्वेदिक दिनचर्या, संतुलित आहार-विहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जन-जागरूकता एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा से 361, होम्योपैथी चिकित्सा से 73 तथा एनसीडी स्क्रीनिंग से 46 ग्रामीण लाभान्वित हुए। शिविर में विभिन्न आयुष एवं स्वास्थ्य सेवाओं से कुल 708 ग्रामीण लाभान्वित हुए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, ग्राम के गणमान्य नागरिक, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. हर्ष कुमार, डॉ. शोबी खान, डॉ. अनमोल गुप्ता, डॉ. आलोक कल्चुरी, फार्मासिस्ट फिरोज खान, संजय सिंह, अलख राम सिन्हा, टीनू दीवान, औषधालय सेवक सोमकांत चंद्राकर, राधा अहिरवार, भोगराम चन्द्रवंशी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। क्रमांक 97 -----------------

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10