सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

डूबने से बाल-बाल बचा युवक :: बलरामपुर

बहादुरी के लिए 'मोहन दादा' की हो रही जमकर तारीफ

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
71 दिन पहले 322 मिनट पढ़ें
डूबने से बाल-बाल बचा युवक :: बलरामपुर

बलरामपुर: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर के एनीकट में रविवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक डूबने से बाल-बाल बच गया। स्थानीय युवक मोहन दादा और डायल 112 की टीम की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झारखंड के भंडारिया निवासी मनोहर पहले एनीकट के पास अर्धनग्न अवस्था में व्यायाम कर रहा था। कुछ देर बाद वह एनीकट में नहाने के लिए पानी में उतरा। पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण वह डूबने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने के लगभग पांच मिनट के भीतर 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान स्थानीय युवक मोहन दादा ने साहस दिखाते हुए पानी में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक को बाहर निकालने के बाद उसकी हालत सामान्य नहीं थी। उसे तत्काल एनीकट के किनारे लिटाकर प्राथमिक सहायता दी गई, जिससे उसकी स्थिति में सुधार आया। समय रहते स्थानीय लोगों और 112 की टीम की तत्परता के कारण युवक की जान बच सकी। स्थानीय लोगों ने मोहन दादा की बहादुरी की सराहना की।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11