सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 रायपुर

ड्यूटी के दौरान ईमानदारी एवं अच्छे कार्य करने वाले यातायात कर्मचारियों को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

ड्यूटी के दौरान ईमानदारी एवं अच्छे कार्य करने वाले यातायात के दो कर्मचारियों को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

R
RsSaini
वरिष्ठ संवाददाता
96 दिन पहले 345 मिनट पढ़ें
ड्यूटी के दौरान ईमानदारी एवं अच्छे कार्य करने वाले यातायात  कर्मचारियों को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

रायपुर । दिनांक 15 जून 2026 को यातायात थाना भनपुरी में पदस्थ प्रधान आरक्षक 691 आशुतोष नेताम की ड्यूटी भनपुरी तिराहा में लगी थी, ड्यूटी के दौरान उनकी नजर चौक में गिरे हुए बैग पर पड़ी, उन्होंने बैग को अपने कब्जे में लेकर बैग मालिक से संपर्क साधने बैग की तलाशी ली , बैग में सोने चांदी के गहने कीमत लगभग 4 लाख,नगद 11700₹, आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र इत्यादि कागज़ात सहित कपड़े थे। आधार कार्ड में अंकित मोबाइल नंबर पर फोन लगाकर बैग मलिक को सूचना देते हुए यातायात थाना भनपुरी बुलाया। बैग मालिक से पूछताछ करने पर बताया कि वह बैग को मोटरसाइकिल के पीछे बांधा हुआ था, मोटरसाइकिल में उनकी पत्नी भी बैठी थी, बैग के गिरने का पता उन्हें नहीं चला। बैग मालिक अंबिका निषाद पति विवेक कुमार निषाद , शक्ति मंदिर सामुदायिक भवन के पास आमातालाब रायपुर मोबाइल नंबर 9926827877 को उनका बैग एवं सामान को चेक करा कर सोना चांदी के गहने, नगद 11700₹ सहित समस्त दस्तावेज व कपड़े को वापस किया गया। प्रधान आरक्षक आशुतोष नेताम ने ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ट होने का परिचय दिया। उक्त उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. संजीव शुक्ला पुलिस कमिश्नर रायपुर ने ईमानदारी से नागरिक के गिरे हुए बैग में रखे कीमती सामानों को वापस कर पुलिस की छवि व मान बढ़ाने पर ₹2000 का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार तेलघानी नाका चौक में संध्या के समय पीक अवर्स में यातायात का अत्यधिक दबाव के कारण जाम की स्थिति निर्मित होती थी । यातायात संचालन के लिए यातायात थाना फाफाडीह से तेलघानी नाका चौक पर ड्यूटी में लगाए गए आरक्षक 999 दीपक वर्मा द्वारा लगातार मेहनत कर किए गए प्रयासों से जाम नही लग रहा है, उनके कार्यों की प्रशंसा तेलघानी नाका चौक के आसपास के व्यवसायियों द्वारा की गई है। आरक्षक दीपक वर्मा के कर्तव्य के प्रति निष्ठा व मेहनत लगन से किए जा रहे कार्यों को प्रोत्साहित करने हेतु डॉ. संजीव शुक्ला,पुलिस कमिश्नर रायपुर द्वारा आरक्षक दीपक वर्मा को 500₹ नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए। उक्त दोनों यातायात स्टॉफ को सम्मानित करने के दौरान श्री विवेक शुक्ला पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल, श्री सतीष कुमार ठाकुर, श्रीमती सीमा अहिरवार सहायक पुलिस आयुक्त एवं श्री राकेश ठाकुर थाना प्रभारी यातायात भनपुरी उपस्थित थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7