सभी ख़बरें
सामान्य

ढेड़कोहका में 10 लाख के टीना शेड निर्माण का भूमिपूजन, पानी टैंकर की सौगात

ढेड़कोहका में 10 लाख के टीना शेड निर्माण का भूमिपूजन, पानी टैंकर की सौगात

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
28 दिन पहले 173 मिनट पढ़ें
ढेड़कोहका में 10 लाख के टीना शेड निर्माण का भूमिपूजन, पानी टैंकर की सौगात

चारामा। ग्राम पंचायत ढेड़कोहका में जिला पंचायत कांकेर की अध्यक्ष किरण नरेटी के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले टीना शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत को पानी टैंकर प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी ने ग्राम पंचायत में आवश्यक विभिन्न निर्माण कार्यों की घोषणा भी की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। इसी कड़ी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रासु ध्रुव, सरपंच सोहद्रा ठाकुर, उप सरपंच संजय नेवला, पटेल प्रकाश जैन, पूर्व उप सरपंच सुखी राम सिन्हा, संजय मरकाम, मानो बंजारे, गैंदा बाई गोड़ा, देवबती विश्वकर्मा, सरिता मंडावी, दुलेश्वररी मरकाम, धर्मेन्द्र नागवंशी, टीकम तारम, सचिव दारा सिंह सिन्हा सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7