सभी ख़बरें
सामान्य📍 कांकेर

त्योहारों के मद्देनजर प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की जांच, परीक्षण हेतु 13 नमूने लिए गए

त्योहारों के मद्देनजर प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की जांच, परीक्षण हेतु 13 नमूने लिए गए

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
31 दिन पहले 135 मिनट पढ़ें
त्योहारों के मद्देनजर प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की जांच, परीक्षण हेतु 13 नमूने लिए गए

उत्तर बस्तर कांकेर 20 अगस्त 2026/ कलेक्टर एवं जिला अभिहित अधिकारी श्री कुंदन कुमार के निर्देशन में ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं खाद्य पदार्थों का नमूना संग्रहण किया जा रहा है। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी श्री सुस्मित देवांगन ने निरीक्षण के दौरान मिठाई निर्माण इकाइयों में साफ-सफाई व्यवस्था, विनिर्माण प्रक्रिया तथा खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी नियमों के अनुरूप प्रतिष्ठान के संचालन करने हेतु निर्देशित किया गया। पनीर एवं अन्य दुग्ध उत्पादों से निर्मित खाद्य पदार्थों का विक्रय निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अनियमितता पाए जाने पर व्यापारियों को तत्काल सुधार हेतु चेतावनी भी दी गई। गलती दोबारा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के साथ खाद्य लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान नमूना परीक्षण हेतु विभिन्न खाद्य पदार्थों का सेंपल लिया गया, जिसमें चारामा से पनीर एवं पतंजलि बिस्किट, दुर्गूकोंदल से पनीर, चमचम, बेसन लड्डू एवं काजू कतली तथा कांकेर से मिनी पेड़ा, काजू कतली, बूंदी खुला, गाठिया, बेसन लड्डू एवं मावा पेड़ा के नमूने लिए। इस प्रकार कुल 13 खाद्य नमूने, जिनमें 9 मिठाई, 2 पनीर एवं 2 नमकीन का नमूने परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया। जांच रिपोर्ट में नमूने अमानक पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। *उपभोक्ताओं से सावधानी बरतने की अपील* खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से बाजार में बिकने वाली खुले एवं अमानक खाद्य सामग्री के उपयोग से बचने की अपील की गई है। साथ ही अधिक रंगयुक्त मिठाइयों का उपयोग नहीं करने तथा खाद्य पदार्थ खरीदने से पहले उसके लेबल की जांच करने की सलाह दी गई है। उपभोक्ताओं को निर्माण तिथि एवं उपयोग की अंतिम तिथि देखकर ही खाद्य सामग्री खरीदें। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता अथवा किसी अन्य अनियमितता की जानकारी मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें। उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं मानक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों, किराना दुकानों सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10