सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

“त्योहार सीजन में सुगम यातायात के लिए धमतरी पुलिस अलर्ट”: एसपी धमतरी

“सड़क और फुटपाथ पर नहीं होगा अतिक्रमण”:

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
48 दिन पहले 163 मिनट पढ़ें
“त्योहार सीजन में सुगम यातायात के लिए धमतरी पुलिस अलर्ट”: एसपी धमतरी

आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजार एवं प्रमुख मार्गों पर बढ़ने वाली भीड़ तथा यातायात के दबाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस यातायात द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में यातायात पुलिस की टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में दुकानों के बाहर सड़क एवं फुटपाथ पर रखी सामग्री, सामान एवं अन्य अवरोधों को हटवाया गया, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा वाहनों की आवाजाही सुचारु बनी रहे। यातायात पुलिस द्वारा दुकानदारों एवं व्यापारियों को समझाइश देते हुए अपील की गई कि वे अपनी दुकानों का सामान सड़क अथवा फुटपाथ पर न रखें और निर्धारित स्थान के भीतर ही व्यापारिक गतिविधियां संचालित करें। त्योहारों के दौरान बाजार में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की गई। धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि आमजन की सुविधा, सुरक्षित यातायात एवं व्यवस्थित बाजार व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। त्योहार सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10